भाई बहन का प्यार

 

20638425_1953727711583174_8816680667072886897_n

जिसमे प्यार भी हो

तकरार भी और थोड़ी नोक-झोक भी हो

एक ऐसा ही तो है

भाई बहन का प्यार|

***

एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते

पर जब साथ हो तो

लड़े बिना रह नहीं सकते

बस ऐसा ही होता है इनका प्यार|

***

चाहे कैसी भी हो शैतानी

कोई सुख-दुःख हो या परेशानी

हमेशा एक साथ रहते है

और यही है उनकी एकता की निशानी|

***

जब साथ हो तो एक दूसरे

की कदर नहीं करते

पर जब दूर हो तो

उसकी एहमियत पता चलती है|

***

यह एक ऐसे रिश्ता है

जो तोड़े नहीं टूटता है

चाहे रहे कितने भी दूर

एक दूसरे के साथ हमेशा रहते है|  

20638886_1953728491583096_8555225312781559154_n

ऋषिका – सृजन 

–XxXxX–

©All Rights Reserved
© Rishika Ghai

image courtesy google

5 thoughts on “भाई बहन का प्यार

Leave a comment